A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक लगेंगी कक्षाएं

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अब जनपद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई का समय बदल दिया गया है।

जारी निर्देशों के मुताबिक, अब स्कूलों का संचालन सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बजाय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह व्यवस्था 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Related Articles

प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों को गर्मी और लू से बचाने के उद्देश्य से लिया है। सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More
Back to top button