A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

वांछित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वांछित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह एक वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के उप निरीक्षक दीपक कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच एक वांछित के कस्बा स्थित छोटी नहर के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके वांछित दिलीप कुमार जायसवाल पुत्र राजाराम निवासी जंगली वीर बाबा कस्बा लालगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button