A2Z सभी खबर सभी जिले की

संसदीय गौरव और संविधान के इतिहास को करीब से जाना

बानसूर पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भारतीय संसद का किया शैक्षणिक भ्रमण

बानसूर पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भारतीय संसद का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में गए इस दल ने संसदीय गौरव और संविधान के इतिहास को करीब से जाना।

विद्यार्थियों ने संविधान सदन, राज्यसभा और लोकसभा की बैठक व्यवस्था, कार्यप्रणाली और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संविधान की मूल प्रति और संसद भवन के निर्माण की अद्भुत वास्तुकला को भी देखा।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय शासन व्यवस्था के प्रति गहरी समझ विकसित करना था। दल में भूपेंद्र चंदेला, सुरेंद्र यादव, अभिषेक रांगेरा, कविता शर्मा सहित कॉलेज के 40 विद्यार्थी शामिल रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button