राज्य सरकार की बिजली कटते ही अंधेरे में डूब जाता है धरहरा रेलवे स्टेशन, यात्रियों ने उठाई स्थायी रोशनी की मांग
धरहरा (मुंगेर): राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति बाधित होते ही धरहरा रेलवे स्टेशन पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री प्रतीक्षालय में पर्याप्त वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के समय ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है।स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि बिजली कटते ही स्टेशन पर समुचित अंधेरा छा जाता है, जिससे न केवल ट्रेन पकड़ने वाले में दिक्कत होती है बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। अंधेरे के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने, ट्रेन की स्थिति जानने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर भी परेशानी होता है। वही यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर निर्बाध रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन धरहरा स्टेशन पर आज भी समुचित प्रकाश व्यवस्था का अभाव बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि स्टेशन पर पर्याप्त हाईमास्ट लाइट, इनवर्टर या जनरेटर आधारित बैकअप व्यवस्था उपलब्ध हो तो बिजली कटने की स्थिति में भी यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।स्थानीय रितेश कुमार, निकेश कुमार, सोनी गुप्ता, बबीता राय मंडल, बिंकु सिंह, विजय तांती ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि धरहरा रेलवे स्टेशन पर स्थायी और मजबूत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराबाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी स्टेशन रोशन रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।लोगों की मांग है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूरे धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर में समुचित रोशनी एवं वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की तत्काल व्यवस्था करे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सके।
READ NEXT
संबंधित खबरें
A2Z सभी खबर सभी जिले की
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।
जनता जनार्दन इण्टर कालेज भुड़कुड़ा मीरजापुर में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (गंगा जोन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चुनार/वाराणसी, 5 अक्टूबर।* स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चुनार का जाना-पहचाना नाम सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर की हेड डॉ.…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
9वें पोषण माह के अंतर्गत नारायणपुर ब्लॉक में आंगन मिलन और माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, कुपोषण मुक्त का लिया संकल्प*
*नारायणपुर / मिर्जापुर:* 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर ब्लॉक में आंगन मिलन एवं…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
लगातार बारिश से छलका जरगो बांध, बाटी-चोखा पार्टी कर झूमे सैलानी
*चुनार/मिर्जापुर:* पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जरगो बांध लबालब भर गया है और छलकने लगा…