
सिंगरौली: पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल 89 पुलिसकर्मियों के तबादले ।
सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक सियाज के,एम सिंगरौली द्वारा एक ही थाना क्षेत्र में करीब 4 साल से अधिक कार्यकाल पुलिस कर्मियों को जिले में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। उप निरीक्षक,सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित कुल 89 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नई पदस्थापना दी गई है। थाना सरई, बैढ़न,विंध्यनगर,मोरवा, जियावन, बरगवां, नवानगर, माड़ा, चितरंगी, यातायात, महिला थाना तथा विभिन्न चौकियों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण शामिल हैं। आदेश के तहत सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लंबित जांच,केस डायरी एवं अन्य शासकीय अभिलेख अद्यतन कर संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपते हुए 12 जून 2026 तक नवीन पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस तबादला सूची को जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
