A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

चतुर्भुज श्री राम की नगरी मांडू में ‘ग्राम दर्शन-राम दर्शन’ अभियान शुरू:

51हजार तुलसी पौधे बांटे गए, सनातन संस्कृति को बढ़ावा

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

मांडू न्यूज/राष्ट्रीय ऋषि नानाजी देशमुख की स्मृति में ‘ग्राम दर्शन-राम दर्शन’ अभियान मध्य प्रदेश के धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में शुरू हुआ। सोमवार को मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर 51 हजार तुलसी के पौधों का पूजन कर उन्हें मांडू नगर, आसपास के क्षेत्रों और आने वाले पर्यटकों को वितरित किया गया। अभियान की शुरुआत संत-महात्माओं, आचार्यों और पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पांजलि और महाआरती के साथ हुई। भगवान शालिग्राम का विशेष औषधीय अभिषेक पूजन-अर्चन भी किया गया।

Related Articles

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि यह गांवों में आयोजित एक अनूठा पर्यावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य रामचरितमानस के माध्यम से गांवों में संस्कार, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिसमें तुलसी के पौधे बांटना शामिल है।

उन्होंने तुलसी को लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रोगों से दूर रखने के लिए रामबाण बताया।महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज ने कहा कि तुलसी का पौधा घर को मंदिर का रूप देने के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है। सनातन संस्कृति में ‘घर-घर तुलसी’ का होना अत्यंत शुभ और अनिवार्य माना गया है।

यह आध्यात्मिक और औषधीय गुणों का भंडार है जो घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आरोग्यता लाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पत्तों का नित्य सेवन सर्दी-जुकाम और रोगों से लड़ने में सहायक होता है।

ग्राम दर्शन-राम दर्शन समिति के अध्यक्ष नवनीत जैन ने कहा कि तुलसी को देवी लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना जाता है। जिस घर में तुलसी हरी-भरी होती है, वहां सदैव धन-धान्य और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तुलसी का पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और वास्तु दोषों को दूर करता है।

यह ‘ग्राम दर्शन-राम दर्शन’ अभियान पांच दिवसीय है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 51 हजार तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण और भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना है। वही हमारे द्वारा पांच परिवर्तन के प्रमुख बिंदुओं के आधार पर ग्राम दर्शन राम दर्शन अभियान के पांच मुख्य बिंदु है जिसमें पहला बिंदु है समस्त भोज का आयोजन होगा दूसरा बिंदु है कुटुंब प्रबोधन सयुक्त परिवार के साथ मिलकर चर्चा करना वही तीसरा बिंदु है स्वदेशी जिसमें हम ग्रामीणों को स्थानीय रोजगार उन्नयन करने वाले ओर समाज सेवकों का सम्मान होगा चौथा अनुशासन को प्रभावित बनाने के लिए के लिए ओर युवाओं में जागृति लानी जाए पांचवा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हरित क्षेत्र बनाया जाएगा साथ ही दहेज मुक्त और शराब मुक्त परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा वही संपूर्ण आयोजन चतुर्भुज से राम मंदिर मांडू से प्रारंभ होकर आज से शायद संपूर्ण रामायण पार्टी एवं गांव सिरसौद मैं संपन्न होंगे साथ ही नारी वंदन आयोजन में विधर्मियों से बेटियों की सुरक्षा हेतु भी संबोधन क्या जाएगा वही इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बाल विकास केंद्र राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, मालवा प्रांत के शह व्यवस्था प्रमुख अभिषेक जी गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण यादव , वरिष्ठ पत्रिका सुनील तिवारी, पत्रकार राहुल सेन मांडव, आचार्य शुभम महाराज, चतुर्भुज श्री राम मंदिर पुजारी महेंद्र शर्मा, मांडू नगर की जनता और महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल हुवे

Show More
Back to top button