मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कस्बे के मीरातालाब स्थित अंबेडकर पार्क के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
युवक का शव घर में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची मौदहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनूप कुमार पुत्र सीताराम उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।
उसकी उम्र करीब 30 से 31 वर्ष बताई जा रही है। बताया जाता है कि अनूप की शादी करीब छह माह पहले संतोषी से हुई थी।
परिजनों के मुताबिक, पत्नी पिछले करीब चार माह से मायके से ससुराल नहीं आई थी। बताया गया कि पत्नी ने पक्का मकान बनवाने और गहने बनवाकर देने की बात कही थी।
मृतक की बहन के अनुसार, पत्नी के घर न लौटने के कारण अनूप मानसिक तनाव में रहता था। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे उसने घर में साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया।
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। अनूप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
सूचना मिलने पर मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
