मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चुनार में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर।कल से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, मुख्यालय के 15 वार्डों से लेकर गांव-गांव तक बिराजेंगी मां दुर्गाबड़वानी जिले में 114 पटवारियों पर कार्रवाई 6 बर्खास्त 6 निलंबित।_नौ दिन की साधना, आत्मबल और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प – सावित्री ठाकुर_हमीरपुर :पत्नी के मायके से न लौटने से तनाव में था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौतभाटपार रानी के चानूकी घाट पर किए गए पितृ विसर्जन।चंद्रशेखर आजाद नगर से पावागढ़ माँ कालिका मंदिर पैदल यात्रा 11 अक्टूबर 2026 को निकाल का आव्हान किया नगर के युवाओं नेमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,पुलिस कंट्रोल रूम बड़वानी में पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विभूषण शुक्ला ने वीर सैनिकों को शाल श्रीफल देकर किया सम्मानित देश सेवा कबड़वानी नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमण 11 में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई।चुनार में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर।कल से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, मुख्यालय के 15 वार्डों से लेकर गांव-गांव तक बिराजेंगी मां दुर्गाबड़वानी जिले में 114 पटवारियों पर कार्रवाई 6 बर्खास्त 6 निलंबित।_नौ दिन की साधना, आत्मबल और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प – सावित्री ठाकुर_हमीरपुर :पत्नी के मायके से न लौटने से तनाव में था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौतभाटपार रानी के चानूकी घाट पर किए गए पितृ विसर्जन।चंद्रशेखर आजाद नगर से पावागढ़ माँ कालिका मंदिर पैदल यात्रा 11 अक्टूबर 2026 को निकाल का आव्हान किया नगर के युवाओं नेमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,पुलिस कंट्रोल रूम बड़वानी में पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विभूषण शुक्ला ने वीर सैनिकों को शाल श्रीफल देकर किया सम्मानित देश सेवा कबड़वानी नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमण 11 में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई।
Dindoriधार्मिकमध्य प्रदेश

कल से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, मुख्यालय के 15 वार्डों से लेकर गांव-गांव तक बिराजेंगी मां दुर्गा

डिण्डौरी । शक्ति और भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ कल रविवार 11 अक्टूबर से हो रहा है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे बेहद शुभ और समृद्धि का प्रतीक…

कल से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, मुख्यालय के 15 वार्डों से लेकर गांव-गांव तक बिराजेंगी मां दुर्गा
WhatsApp Facebook

डिण्डौरी । शक्ति और भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ कल रविवार 11 अक्टूबर से हो रहा है।

इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे बेहद शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर रात 9:19 बजे से शुरू होगी, उदया तिथि के अनुसार पहला नवरात्र 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:31 बजे तक रहेगा। नगर के 15 वार्डों में तैयारियां पूरी
जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर एक से लेकर सभी 15 वार्डोें में मॉ भवानी की प्रतिमा विराजमान होंगी शारदा मंदिर भवानी चौक सिविल लाईन बस स्टेंड गांधी चौक बाजार चौक पी डब्लू डी कालोनी गल्ला गोदाम फारेस्ट कालेानी गणेश मंदिर रेस्ट हाउस कंपनी चौक अयोध्या बस्ती साकेत नगर मृदु किशोर कालोनी पुलिस लाईन जेल लाइन से लेकर नर्मदा पुल पार तक सभी जगह मॉ दुर्गा की प्रतिमा विराजित होंगी।

– वार्ड 1 से 15 तक इस बार लगभग 35 से अधिक स्थानों पर भव्य झांकियां और दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। – बाजार में चुनरी, नारियल, जौ, कलश और सजावट के सामान की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।

– नगर परिषद द्वारा सभी वार्डों में साफ-सफाई, लाइटिंग और पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन समितियों ने बताया कि इस वर्ष थीम पंडालों पर विशेष जोर है – कहीं केदारनाथ धाम तो कहीं कोलकाता की कारीगरी की झलक देखने को मिलेगी।

गांव-गांव में गूंजेगा – माता का जयकारा
जिला मुख्यालय के अलावा जिले के सभी गॉव में भी मातारानी की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। प्रशासन अलर्ट
पुलिस प्रशासन ने सभी आयोजकों को ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

भीड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी और महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी आयेाजकों से अपील की है कि सभी दुर्गा उत्सव समितियॉ निर्धारित मापदंडों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेकर ही कार्य का संचालन करें
विगत दिवस शांति समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले पर्वों के दौरान जिले में शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर आवश्यक इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर आवश्यक इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

साथ ही मूर्ति विर्सजन और चल समारोह को लेकर दशहरा से 2 दिन का समय अधिक देने का निर्णय लिया गया है आयोजक अपनी सुविधा अनुसार दिनॉक 22 अक्टूर तक मूर्ति विर्सजन कर सकते हैं साथ ही आयोजकों से डी जे को लेकर सावधानी पूर्वक और शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।जिससे कि किसी भी प्रकार की समस्या या वाद विवाद की स्थिति निर्मित न हो सके।