A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

शादी समारोह में नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट करने में 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

अमृतपुर फर्रुखाबाद

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अलाहददपुर भटौली में आयोजित एक शादी समारोह में किसी दूसरे बच्चे ने चलाई पानी भरी बोतल तो दबंगों ने पीड़ित के बच्चे के साथ जमकर कर दी मारपीट। पीड़ित की मां सुधा देवी ने अमृतपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले राघवेंद्र पुत्र प्यारेलाल,सर्वेश पुत्र राघवेंद्र,सहाना,जंत्री पुत्री राघवेंद्र इन सभी ने मेरे बच्चे के साथ मारपीट की है और इन्होंने इससे पहले भी मेरे बच्चे के साथ मारपीट की थी लेकिन हमने अमृतपुर थाने में कोई शिकायत नहीं की थी हार थक कर अमृतपुर थाने आई हूं। इसी पर पीड़ित की फरियाद सुनते हुए अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर व मौके की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर जांच उप निरीक्षक जगभान सिंह को सौंप गई है।जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!