A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगरपालिका चुनाव 2026: नामांकन के दूसरे दिन भी दिखा उत्साह, मानगो–जुगसलाई में बड़ी संख्या में बिके नाम निर्देशन प्रपत्र

 

 

जमशेदपुर।

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई।

Related Articles

मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 6 अभ्यर्थियों तथा वार्ड सदस्य पद हेतु 92 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे। महापौर पद के लिए प्रपत्र खरीदने वालों में वनिता सहाय, सुधा गुप्ता, चिन्ता शर्मा, ज्योति सिंह, चंचल शर्मा एवं इंदिरा सुंडी शामिल हैं।

वहीं, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 6 अभ्यर्थियों तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 33 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की। अध्यक्ष पद के इच्छुक अभ्यर्थियों में इंदु देवी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, रूकसाना तबसुम, नूतन सिंह एवं सुरैया परवीन के नाम शामिल हैं।

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी तथा वार्ड सदस्य पद हेतु 9 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वाली अभ्यर्थी चंदना मुर्मू हैं।

अब तक की कुल स्थिति पर नजर डालें तो मानगो नगर निगम में महापौर पद हेतु 12, 36 वार्डों के लिए 240, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 12, 22 वार्डों के लिए 80, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं 12 वार्डों के लिए 31 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की जा चुकी है।

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। नामांकन प्रक्रिया आगामी दिनों में जारी रहेगी।

अनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!