A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

शिमला: लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी

शिमला: लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो यह सपने देखते थे कि वह 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी में रहेंगे, क्या वो सपना सकार हुआ, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी। प्रदेश में पिछले वर्ष इतनी अधिक आपदा आई लेकिन केन्द्र सरकार ने नाम मात्र ही सहायता की। वहीं उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश में आपदा आई तब कंगना रनौत कहां थी। उन्होंने कहा कि हम उनका सम्मान करते हैं उन्होंने बॉलीवुड में प्रदेश का नाम रोशन किया लेकिन अगर बात राजनीति की हो तो टिप्पणियां, मतभेद तो जरूर होते हैं। भाजपा के खातों में करोड़ों रुपए का चंदा आया ऐसे में उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही। वहीं उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है भाजपा को इसका खामियाजा लोकसभा चुनावों व प्रदेश में 6 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनावों में होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आंचार संहिता लगने से पहले ही प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त करने के टैंडर निकाले गए ताकि प्रदेशवासियों को समस्यां से ना जुझना पड़ें। वहीं केन्द्र सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी जनता के खातों में 15-15 लाख रुपए नहीं आएं हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने पहली कैबिनेट में ओपीएस को लागू किया तथा महिलाओं के खाते में 1500-1500 देने शुरू कर दिए हैं। दूध की गारंटी को भी पूरा किया जिससे प्रदेश में चंहुमुखी विकास हुआ व किसान और बागवानों को इसका लाभ मिला। युनिवर्सल कार्टन से भी प्रदेशवासियों को लाभ पंहुचेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने केवल मात्र विपक्ष पार्टियों का गला घोंटने के अलावा और कोई काम नहीं किया ।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है वह अच्छे से निभाऊंगा। 3 मार्च को वह मंडी का दौरा करेंगे साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ लाहौल स्पीति के उप चुनावों की रूपरेखा की तैयार करेंगे। पार्टी के इंचार्ज के साथ बैठक करेंगे साथ ही मजबूती के साथ चुनाव जीतने के लिए जुट जाएंगे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!