A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर।

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित किए।

नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र, स्कूल फीस, वेतन भुगतान, जाति प्रमाण पत्र, पारिवारिक विवाद, रोजगार, पेंशन भुगतान सहित अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी गईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया तथा प्रत्येक मामले में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे नागरिकों में संतोष देखा गया। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें।

Related Articles

उपायुक्त ने बताया कि विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Anand Kishor

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!