A2Z सभी खबर सभी जिले की

धार-इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का स्टेशन अंतिम चरण में पहुंचा निर्माणः मांडू के जहाज महल की तर्ज पर डिजाइन, एक माह में फिनिशिंग पूरी होगी

धार-इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का स्टेशन अंतिम चरण में पहुंचा निर्माणः

मांडू के जहाज महल की तर्ज पर डिजाइन,

एक माह में फिनिशिंग पूरी होगी

Related Articles

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

धार न्यूज /धार-इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेशन भवन का फिनिशिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

परियोजना से जुड़े प्रोजेक्ट मैनेजर केतन पटेल ने बताया कि स्टेशन का कार्य लगभग पूरी तरह अंतिम चरण में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि कार्य इसी गति से चलता रहा, तो अगले एक महीने के भीतर फिनिशिंग कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। स्टेशन पर फिनिशिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

इस रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध मांडू के जहाज महल की तर्ज पर डिजाइन किया जा रहा है। स्टेशन के डिज़ाइन में स्थानीय विरासत और स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलेगी, जिससे यह क्षेत्र की पहचान बनेगा।

स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म, भवन, बाहरी संरचना और सौंदर्याकरण से जुड़े कार्य तेज गति से जारी हैं। फिनिशिंग के साथ ही अन्य तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

धार-इंदौर-दाहोद रेल लाइन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को को लाभ होगा

 

Show More
Back to top button