

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर।राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के छात्रों को आवासीय शिक्षा दिलाने हेतु पूर्व में निर्धारित प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में सम्पादित हुई। जिसमे दोनों पालियों में पंजीकृत 906 अभ्यर्थीयों में से 208 अभ्यर्थीयों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी है।
गरीबी रेखा से नीचे निवास करने वाले कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कराने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से इस वर्ष भी आवासीय शिक्षा हेतु प्रवेश दिलाने के लिए सीटें आरक्षित की गईं थीं। जिसमे छात्रों को शिक्षा के साथ विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर के प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने बताया कि विद्यालय में शैक्षिक वर्ष 2026-27 में कक्षा 6,7, 8 एवं 9 में रिक्त स्थानों में प्रवेश हेतु पूर्व में निर्धारित प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होनी थी।रविवार को मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली सुबह 11 से 01 बजे और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक चली। परीक्षार्थियों की कड़ी जाँच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।प्रथम पाली में पंजीकृत 466 परीक्षार्थियों में 322 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित हुए 144 ने परीक्षा छोड़ दी वहीं दूसरी पाली में 440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमे 376 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए 64 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहें। वहीं कक्षा 11 में प्रवेश मेरिट के अनुसार लिए जाएंगे।परीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रकाश गौरव डायट प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराई। परीक्षा केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, अनिल मौर्या, आराधना सिंह, नरेंद्र सिंह याग्निक आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।