

नरसिंहगढ़l मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड नरसिंहगढ़ में शासकीय महाविद्यालय में समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम की संपर्क कक्षा का आयोजन किया गया जिसमें परामर्शदाता हरिओम जाटव द्वारा सामाजिक सामूहिक कार्य विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि समाज कार्य का मूल उद्देश्य समस्या ग्रस्त व्यक्ति की सहायता करना और लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोग प्रदान करना है। इसलिए हमें हर जरूरतमंद एवं मुसीबत में फंसे व्यक्ति की सहायता करना चाहिए। साथ ही मानव संसाधन प्रबंधन विषय पर छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए मानव संसाधन प्रबंधन का अर्थ एवं परिभाषाएं व महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही परामर्शदाता नटवरसिंह शक्तावत, मनीषा सक्सेना, रूपेश ठाकुर एवं विक्रम सिंह लववंशी ने भी विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा एनसीसी स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भी सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई । जिसमें उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को समाज का स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं व परामर्शदाता का अनुपस्थित रहे।
