A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना कलवारी, थाना कोतवाली व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चैन स्नैचिंग व एटीएम बदलकर पैसे चुराने वाले रु0 25,000/- के इनामिया को किया गिरफ्तार ।

*थाना कलवारी*
*जनपद बस्ती।*
*दिनांक 23.11.2025*

*थाना कलवारी, थाना कोतवाली व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चैन स्नैचिंग व एटीएम बदलकर पैसे चुराने वाले रु0 25,000/- के इनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में एक अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस, लूटी गई चैन, घटना में प्रयुक्त बाइक व नकदी के साथ किया गया गिरफ्तार-*

थाना कलवारी पुलिस, थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चैन स्नैचिंग करने व एटीएम बदलकर पैसे चुराने वाले रु0 25,000/- के इनामिया एवं जनपद महाराजगंज व आजमगढ़ की घटना में वांछित चल रहे अन्तर्जनपदीय अभियुक्त 1. संजीत पुत्र शिशपाल निवासी देवकली थाना फरधान लखीमपुर खीरी, उ०प्र० को पुलिस मुठभेड़ में मांझा खुर्द नदी किनारे झाडियों में समय करीब 14.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य साथी अभियुक्त 2. मंजित कुमार पुत्र विजेन्द्र निवासी साहबगंज कालोनी पोस्ट रेहरिया थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी(उ0प्र0) को बहद टाण्डा कलवारी लिंक रोड के डकही पेट्रोल पम्प के पास से समय करीब 7.00 बजे तथा अभियुक्त 3. विक्रान्त पुत्र विरमपाल साकिन साहबगंज कालोनी पोस्ट रेहरवा थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गए पीली धातु की 02 चैन, 03 अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अभियुक्त से खोखा कारतूस अतिरिक्त व कुल 2620 रूपये नकद बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. संजीत पुत्र शिशपाल निवासी देवकली थाना फरधान लखीमपुर खीरी, (उ0प्र0)।
2. मंजित कुमार पुत्र विजेन्द्र निवासी साहबगंज कालोनी पोस्ट रेहरिया थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी(उ0प्र0)।
3. विक्रान्त पुत्र विरमपाल साकिन साहबगंज कालोनी पोस्ट रेहरवा थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी (उ0प्र0)।

Related Articles

*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
मंजित- बहद टाण्डा कलवारी लिंक रोड के डकही मोड़ के पास से, दिनांक 23.11.2025 समय करीब 7.00 बजे
संजित- मांझा खुर्द नदी किनारे झाडियों में, दिनांक 23.11.2025 समय करीब 14.00 बजे

*बरामदगी का विवरण-*
1. अवैध शस्त्र: 03 अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस।
2. लूट का माल: 02 अदद पीली धातु की चैन (कोतवाली में दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित)।
3. नकदी: 2620/- रुपये (एटीएम फ्रॉड से अर्जित)।
4. वाहन: 02 अदद मोटरसाइकिल (एक टीवीएस अपाचे व एक टीवीएस रेडान)

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व अपराधिक इतिहास:*
*संजीत कुमार पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम देवकली, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी-*
1. मु0अ0सं0 418/2020 धारा 60(2) आबकारी अधि0, 272 IPC थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी
2. मु0अ0सं0 503/2020 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी
3. मु0अ0सं0 221/2022 धारा 60(2) आबकारी अधि0, 377 IPC थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी |
4. मु0अ0सं0 498/2023 धारा 392, 411 IPC व 25/3 आर्म्स एक्ट थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी
5. मु0अ0सं0 04/2024 धारा 2(b)(i), 3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी।
6. मु0अ0सं0 07/2024 धारा 318(4) BNS, 66C IT Act थाना साइबर क्राइम थाना जनपद पीलीभीत |
7. मु0अ0सं0 72/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी ।
8. मु0अ0स0 207/25 धारा 304(2) BNS थाना नौतनवा जनपद महाराजगंज।
9. मु0अ0सं0 200/25 धारा 316(2), 318(4) BNS थाना कलवारी जनपद बस्ती।
10. मु0अ0सं0 112/25 धारा 316(2), 318(4) BNS थाना कलवारी जनपद बस्ती।
11. मु0अ0सं0 207/25 धारा 316(2), 318(4) BNS थाना कलवारी जनपद बस्ती
12. मु0अ0सं0 424/25 धारा 304(2) BNS थाना कोतवाली,जनपद बस्ती।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* उल्लेखनीय है कि जनपद बस्ती के थाना कोतवाली के कटरा चुंगी के पास दिनांक 10.11.2025 को एक महिला से चैन की छिनैती की गयी थी जिसमें थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 424/25 धारा 304(2) BNS पंजीकृत किया गया था व दिनांक 09.11.2025 को कुसौरा बाजार थाना कलवारी पर एटीएम बदल के फ्राड से पैसे निकाले गये थे, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 200/25 धारा 316(2), 318 (4) BNS, मु0अ0सं0 112/25 धारा 316(2), 318(4) BNS व मु0अ0सं0 207/25 धारा 316(2), 318(4) BNS पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरणों में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों व विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियुक्तगण 1. संजीत पुत्र शिशपाल निवासी देवकली थाना फरधान लखीमपुर खीरी, (उ0प्र0), 2. मंजित कुमार पुत्र विजेन्द्र निवासी साहबगंज कालोनी पोस्ट रेहरिया थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी(उ0प्र0), 3. विक्रान्त पुत्र विरमपाल साकिन साहबगंज कालोनी पोस्ट रेहरवा थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी (उ0प्र0), व दो अन्य की संलिप्तता होना पाया गया। इसी क्रम कार्यवाही में अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी की गयी है, जिनके द्वारा अपने जुर्म की स्वीकारोक्ति की गयी। इनके विरूद्ध गैर जनपदों में भी विभिन्न मुकदमें पंजीकृत है, जिनमें यह वांछित चल रहे थे।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।
2. प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 चन्दन कुमार, जनपद बस्ती। मय टीम
3. प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शेषनाथ यादव, जनपद बस्ती। मय टीम
4. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
5. हे0का0 रविन्द्र सिंह, हे0का0 कैलाशनाथ यादव, हे0का0 पन्नेलाल यादव, थाना कलवारी जनपद बस्ती।
6. हे0का0 शैलेश शर्मा, का0 अनिल कुमार थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!