A2Z सभी खबर सभी जिले की

महानिरीक्षक पुलिस का अचानक दौरा: कानून व्यवस्था पर दिए दिशा निर्देश

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अचानक दौरे पर आये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस ने महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर द्वारा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना तथा वृत्ताधिकारी कोटपूतली, बानसूर, विराटनगर, बहरोड, नीमराना व आर.पी.एस. (प्रो.) थानाधिकारी पनियाला के साथ “ऑपरेशन एन्टी वेन्नम” पर अधिक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये। “एक काम-बच्चों के नाम” के ध्येय को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिये। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु नेशनल हाईवे पर वाहनों को लेन में चलने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने व पुलिस वाहनों पर लेन ड्राइव का स्टीगर / एलईडी फ्लेक्स लाईट लगा कर वाहन चालकों / आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। नवीन आपराधिक कानून की प्रभावी क्रियान्वित के संबंध में निर्देश दिये गये। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!