A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारीयों को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परनामी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

दौसा।।भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आज सिकन्दरा में आयोजित की गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को अजमेर में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों की समीक्षा एवं रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा में 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया तथा प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी विधायको ने वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की तुलना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पाँच वर्ष के कार्यकाल से करते हुए विकास कार्यों, जनहितकारी निर्णयों और सुशासन के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा तथा कहा कि कम समय में सरकार ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है।

Related Articles

दौसा जिला प्रभारी सोमकांत शर्मा ने कहा प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं आमजन को सभा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि अधिकतम संख्या में लोगों को लेकर पहुँचेंगे और सभा को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा, सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल,बिहारी लाल बिश्नोई,सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर,प्रदेश मंत्री एवं करौली जिला प्रभारी नारायण मीणा,सवाई माधोपुर जिला प्रभारी संजय नरूका, दौसा विधानसभा प्रत्याशी जगमोहन मीणा,करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन,दौसा जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मट्लाना, लेखपाल कसाना, जिला उपाध्यक्ष सोमेश विजय, मंजूलता जाटव, महेंद्र पीलोडी, गुलाब बैरवा, जिला मंत्री सियाराम् शर्मा, ममता सैनी, विनीत बंसल, आईटी जिला प्रभारी मनीष पहाड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, आईटी सेल जिला सह-संयोजक महिपाल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री किशोरी लाल बैरवा तथा जिला कोषाध्यक्ष मुरारी लाल धौंकरिया सहित बैठक में दौसा, करौली एवं सवाई माधोपुर जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!