A2Z सभी खबर सभी जिले की

नाली गली की बदतर स्थिति से परेशान लोगों ने वोट बहिष्कार का ऐलान

मोहल्ले वासियों में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

नाली गली की बदतर स्थिति से परेशान लोगों ने वोट बहिष्कार का ऐलान

‎संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। जल जमाव से निजात नहीं तो वोट नहीं देने का किया ऐलान। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर छह कृष्णापुरी कॉलोनी नाली गली की बदतर स्थिति से परेशान लोगों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। मोहल्ले वासियों में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने मोहल्ले के में गली तथा आगे में पीजी रोड पर वोट बहिष्कार का बैनर लटका कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मोहल्ले वासियों का कहना है कि मोहल्ले के गलियों में साल भर से नाली का पानी बह रहा है, गंदे पानी में लोगों को आने-जाने के नियती बनी हुई है।

‎संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है। इसको लेकर प्रशासन को कई बार ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन समस्या समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद उन लोगों द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं देने का फैसला लिया है। मोहल्लेवासी नागेंद्र कुमार, राजवर्धन कुमार, मनोज कुमार, सहजा शर्मा ने बताया कि गलियों में जल जमाव की समस्या समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के पास कई बार ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नही हुआ । इसके बाद लोगों द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का काम किया है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि एक माह पहले नगर परिषद द्वारा 15 लाख की लागत से कॉलोनी के उत्तरी भाग में नाली बनाया गया है। किंतु रेलवे लाइन किनारे नाली के पानी के निकास मार्ग को ही ऊंचा कर दिया गया। जिससे पानी निकलने के बजाय उल्टा लौटकर ही गलियों में जमा हो जा रही है। लाखों की राशि खर्च होने के बावजूद समस्या और बढ़ गई है। उधर वाल्मीकि शर्मा ने बताया के रेलवे लाइन किनारे नाला ऊंचा बना दिया गया किंतु बगल में रास्ता की पीसीसी नहीं की गई जिससे घर से निकलना भी दुर्लभ है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!