
धोबिया घाट के समीप पइन में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। जिले में स्थित नईमा एवं पितांबरपुर के बीच में धोबिया घाट के समीप सड़क किनारे पइन से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद। घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों ने बताया कि मृतक सब्जी बेचने का काम करते थे, जो लगभग 7 बजे घर से निकले थे बहुत देर बाद घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई, जिसके पश्चात देर रात धोबिया घाट के समीप सड़क किनारे पइन में शव पाया गया, तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दिया गया। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल की टूटी हुई सामान बिखरे पड़े रहने से सड़क दुर्घटना के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया
।