A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा गौ सेवा कर मनाया गोपाष्टमी पर्व

जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा गौ सेवा कर मनाया गोपाष्टमी पर्व

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

Related Articles

कामां– जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा आज गोपाष्टमी के पावन पर्व नन्नू भंडारी गौशाला (टीले वाले हनुमान मंदिर के पास) पर जाकर गायों को गुड़ व चारा खिलाकर मनाया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल ने बताया कि गोपाष्टमी के पावन अवसर पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा गौशाला पर गायों की सेवा में गुड़ व चारा भेंट कर गौसेवा का लाभ प्राप्त किया। कुछ दिन पूर्व भी ग्रुप के सदस्यों द्वारा गौशाला में गायों के रहने वाले स्थान को व्यवस्थित रूप से निर्माण कराने के लिए 6000 ईंटों का सहयोग प्रदान किया गया है। अपना घर सेवा समिति कामां के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी जी ने बताया कि सनातन संस्कृति में गौ माता को देवताओं ने भी सर्वोपरि स्थान दिया है संस्कृति के अनुसार गाय में सभी देवी देवताओं का निवास होता है गौ सेवा9 करने से समस्त व्याधियों का नाश होता एवं पुण्य लाभ प्राप्त होता हैं।
नन्नू भंडारी गौशाला आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में है अतः सभी भक्तों से अनुरोध हैं कि इस गौशाला में गायों की सेवा के लिए अधिक से अधिक यथासंभव सहयोग प्रदान करे जिससे गौमाता की सेवा भली प्रकार से हो सके।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बडजात्या, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, सुरेश सोनी, मनोज गंगोरा वाले एवं हरप्रसाद नाटाणी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button