मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पांढुर्णा में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम ,पृथ्वी क्लब’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पांढुर्णा में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम ,पृथ्वी क्लब’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
WhatsApp Facebook

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पांढुर्णा में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम ,पृथ्वी क्लब’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में दिनांक 06 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भूगोल विभाग के अंतर्गत संचालित ‘पृथ्वी क्लब’ के माध्यम से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के नव निर्मित भवन के प्रांगण में किया गया।

इस कार्यक्रम में भूगोल विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. ललिता धुर्वे, डॉ. रामपाल कुमरे, डॉ. विवेक कुमार सोनवाने, डॉ. पल्लवी झरिया, प्रो. गणेश कुमार तुमडाम, प्रो. मनोज कुमार धुर्वे, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. पंजाब सिंह, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी, डॉ. अनिल पिंपलकर, श्री अजय झारिये, श्री भोजराज कराले, श्री नयन सहारे एवं समस्त अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा हरित भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।