A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनशीलता का एक अद्भुत उदाहरण पेश हुआ

सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनशीलता का एक अद्भुत उदाहरण पेश हुआ

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सालाबाद (बयाना) के समस्त स्टॉफ एवं सहयोगियों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनशीलता का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय में कार्यरत कुक कम हेल्पर विशन देई की बेटी की शादी के अवसर पर, पूरे विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से मिलकर कन्यादान हेतु करीब 55,000/- रुपये की घरेलू जरूरत की सारी आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं। इस नेक पहल के तहत, स्टॉफ ने मिलकर फ्रिज, कूलर, अलमारी, एल.ई.डी. टीवी, सिलाई मशीन, मिक्सर ज्यूसर ग्राइंडर, गैस चूल्हा, कुकर, 71 स्टील बर्तनों का सैट, प्रेस और कुर्सी सैट जैसी महत्वपूर्ण सामग्री उपहार स्वरूप दी, ताकि गरीब परिवार की बेटी अपना नया घर आसानी से बसा सके।।विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह और उपप्राचार्य सुधीर सिंह के नेतृत्व में सोहन सिंह, मोहनमुरारी शर्मा, विक्रम सिंह, राम चरण मीना, अल्ताफ हुसैन, सचिन डागुर, रेनू गुप्ता, कमला जैन, मीरा चौधरी, गिरिजेश कुमारी, इशू कर्दम, बनवारी लाल, सोमदत्त शर्मा, बबलू एवं अन्य मित्रगण ने सहयोग का हाथ बढ़ाकर इस पुनीत कार्य को संपन्न किया। स्टॉफ साथियों द्वारा उठाया गया यह कदम न सिर्फ एक गरीब बेटी की शादी में बड़ा संबल बना है, बल्कि इसने यह सिद्ध किया है कि शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति मानवता और सहयोग की भावना कितनी महत्वपूर्ण है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!