A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में उबाल, मौदहा उपखण्ड कार्यालय पर उपभोक्ताओं का धरना, अनशन जारी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर): स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलने के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला और पुरुष उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर उपखण्ड कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।

Related Articles

प्रदर्शन के दौरान संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन में सभासद रमजानी, याकूब गड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद हैं। अनशन पर बैठे उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन के बीच उपखण्ड अधिकारी और जेई के मौके पर नदारद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि कार्यालय के लगभग सभी काउंटर बंद रहे, जिससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!