A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक सभा ,

‘वाराणसी से रिपोर्ट’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

———————————————————-

प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक सभा

Related Articles

वाराणसी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर आज सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश नागरिक सेवा संगठन के वाराणसी कैंप कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार कसेरा ने धर्मेंद्र को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान कलाकार और समाजसेवी थे। धर्मेंद्र स्वयं सांसद रहे, उनकी पत्नी हेमा मालिनी सांसद हैं और उनके पुत्र सनी देओल भी वर्तमान में सांसद है,

डॉ. कसेरा ने कहा कि धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत और देशभर में शोक की लहर है।

संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Show More
Back to top button