A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामवन धाम में जगह जगह मिला गौ महोत्सव पर्व का उत्साह

कामवन धाम में बड़े धूमधाम से मनाया गया गौ महोत्सव, जगह जगह गौ शालाओं में भी मिला देखने को

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

 

कामां- गोपाष्टमी क़े पर्व पर गौ पूजा के अवसर पर गौ पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गयी। गौ सेवा क़े लिये राजस्थान सरकार संकल्पित है उसके लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। गौमाता में आस्था भारतीय संस्कृति में समाहित है। यह ग्रामीण अर्थव्यस्था को भी सशक्त बनाती है। गोवंश की रक्षा ,सम्मान और करुणा ,गौ संरक्षण व संवर्धन में योगदान क़े प्रति हमें कृत संकल्प होना चाहिये।

Related Articles

आज गुरुवार डीग जिले के कामा कस्बे में जगह जगह गौ महोत्सव पर्व देखने को मिला ! कामवन जीव सेवा समिति द्वारा गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया समिति के अध्यक्ष भागचंद जैन की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए |
कामवन जीव सेवा समिति के राम गर्ग ने बताया कि सुबह कामां कस्बे के पंचायती गोपाल जी मंदिर में गौ माता का पूजन किया गया और गुड व चारा खिलाया गया इसके बाद कामा कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर गौ माता की शोभायात्रा निकाली गई पंचायती गोपाल जी मंदिर में गौपालको व गौ सेवा से जुड़े लोगों को कामवन जीव सेवा समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया वहीं दूसरी ओर तीर्थराज विमलकुंड स्थित हरि कृपा आश्रम में स्वामी श्री हरीचैतन्यपुरी महाराज के सानिध्य में भी गौपाष्टमी मनाई गई स्वामी हरिचैतण्य पुरी महाराज ने गौ माता का पूजन कर गौमाता की महिमा का बखान किया गया ! उधर गांव बादीपुर की गोपाल गौशाला में भी संत प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में भारतीय किसान संघ द्वारा गौपाष्टमी मनाई गई और गौ माता की पूजा की गई !

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!