A2Z सभी खबर सभी जिले की

जामों में हुवा भव्य कार्यक्रम

*अमेठी ब्रेकिंग न्यूज़*

 

*जामों गांव

से निकली भव्य कलश यात्रा*

Related Articles

अमेठी,

अमेठी जनपद के जामो ब्लाक मुख्यालय पर संत प्रसाद मिश्रा के निवास से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ पदयात्रा करते हुए प्राचीन

शंकर बूढ़े बाबा मंदिर जामो पहुंची।

प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर में प्रधान प्रतिनिधि पप्पू मिश्रा , समाजसेवी पप्पू पाण्डेय, सम्राट सिंह आदि के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

वहां से पूजन अर्चना करके कलश यात्रा गोमती तट पर स्थित दण्डेश्वर धाम पहुंची।

वहां स्थित गोमती नदी के पवित्र जल को लेकर कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई।

कलश यात्रा में कथा व्यास पूज्य श्री संत विष्णु चेतन जी महाराज श्री धाम वृंदावन का जगह-जगह पर स्वागत हुआ ।यह कथा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक चलेगी ।

इस भागवत कथा के कलश यात्रा को सफल बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शिव महेश मिश्रा राजकुमार मिश्रा प्रदीप ,सुमित, अरविंद ,अविनाश

पप्पू पाण्डेय, सम्राट सिंह, मुरली शुक्ला, आकाश उपाध्याय,भल्लर पाण्डेय, नरेश पाण्डेय, दीपक उपाध्याय, सुधाकर श्रीवास्तव, रिंकू मिश्रा,सोनू पाण्डेय, लवलेश मिश्रा, बृज

प्रदीप मिश्रा अमेठी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!