A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:आगे निकलने की होड में हादसा, युवक रेफर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे से मौदहा की ओर जा रहा एक ऑटो चालक फैक्ट्री एरिया के पास पुलिस चौकी के सामने आगे जा रहे वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आटो चालक को आटो से निकालकर पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी के सामने हाइवे पर आगे जा रहे वाहन से ऑटो के टकराने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल ऑटो चालक गुलाम हसन पुत्र शकील निवासी मौदहा को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!