A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव, अधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे के मोहल्ला हुसैन गंज में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बंद कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बीते दो-तीन दिनों से मोहल्ले में दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो अंदर शव पड़ा मिला।

Related Articles

मृतक की पहचान अनिल उर्फ बबलू के रूप में हुई है, जो नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह लंबे समय से शराब पीने का आदी था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। बताया जा रहा है कि उसकी इसी आदत से परेशान होकर पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल पिछले कई वर्षों से नशे की लत से जूझ रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!