
बानसूर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर चौक बानसूर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

कार्यक्रम में मनोज जुली जिला अध्यक्ष मेघवाल समिति कोटपूतली-बहरोड़, भीम सिंह गुर्जर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मुकेश सैनी, विजय मुक्कड़, राहुल आर्य, महेंद्र ढाकला, रजनीश पुरोहित, सतीश कसाना, हवासिंह, सावत चनेजा, राधेश्याम यादव, रामनिवास सैनी, रोशन सैनी, राजेश सैनी, बलवंत, प्रमोद सरोहीवाल, कैलाश डुमोलिया, संजय डुमोलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के संविधान निर्माण और सामाजिक समानता के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
इसी क्रम में मेघवाल महासभा राजस्थान के तत्वावधान में अंबेडकर सर्किल बानसूर पर निशुल्क मीठा एवं ठंडे जल की सेवा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि इस सेवा कार्य के माध्यम से बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
सेवा कार्य में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राहगीरों को शीतल पेय एवं मीठा वितरित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।