A2Z सभी खबर सभी जिले की

पंचायती प्याऊ समिति ने दिया अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन

पंचायती प्याऊ समिति ने दिया अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – डीग जिले के कस्बा कामा कामवन के पंचायती प्याऊ व्यापार समिति लाल दरवाजा कामां के तत्वाधान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को अध्यक्ष कैलाश लोहिया जी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया जिसमें नगर पालिका के बन रहे नव निर्मित भवन के समीप मुख्य रोड पर जल मंदिर के लिए जगह उपलब्ध कराने कि मांग रखी गई है। प्याऊ समिति के महामंत्री संजय जैन सर्राफ ने अवगत कराया कि पंचायती प्याऊ व्यापार समिति एक रजिस्टर्ड संस्था है जो लगभग 80 वर्षों से अनवरत रूप से जल सेवा कर रही है। अब हम इसी सेवा का विस्तार करते हुए नगर पालिका के व्यस्त तिराहे पर भी यह सेवा प्रदान करना चाहते हैं।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कैलाश लोहिया, महामंत्री संजय जैन सर्राफ व्यवस्थापक मुकेश सोनी आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button