A2Z सभी खबर सभी जिले की

फूल बंगला झांकी व अखंड भंडारे के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का समापन 

फूल बंगला झांकी व अखंड भंडारे के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का समापन 

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां-कामवन के तीर्थराज विमलकुण्ड विराजित मुरलीमनोहर कांवरिया मन्दिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह के आठवें दिवस कथा की समाप्ति पर हवन किया गया. कांवडिया मंदिर पर भागवत सप्ताह के समापन के बाद दोपहर को हवनादि कार्यक्रमों के बाद भागवत कथा के प्रांगण में मुख्य व विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें कामवन सहित आस-पास के हजारों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया.

Related Articles

कामां के विमल कुंड स्थित मुरली मनोहर कांवरिया मंदिर परिसर में हाल ही में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, 4 दर्जन हलवाइयों द्वारा बनाई गई प्रसादी में पुआ सब्जी रही ! जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान की फूल बंगला झांकी के दर्शन किए, यह आयोजन महंत सूर श्याम दास महाराज के सानिध्य में हुआ।

श्री गिर्राज महाराज की 36 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में कामां सहित दूर दूर से हजारों भक्त जानो का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भंडारे में सैकड़ों की संख्या में प्रसाद परोसने वाले भक्त लोग ने लोगों को प्रेम से भोजन प्रसाद परोसा और उतना हीं लो थाली में, व्यर्थ ना जाये नाली में नारे को चरितार्थ किया. इस अवसर पर मुरली मनोहर कांवरिया मंदिर में दिव्य फूल बंगला झांकी के दर्शन भी आयोजित किये गए, जिनका दर्शन लाभ कर हजारों भक्तों ने अपने आपको धन्य महसूस किया.!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!