

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1857 करोड़ रुपये..
सिंगरौली / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम के माखन नगर (बाबई) में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण किया। इस दौरान उन्होने प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माखन नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले 1 लाख 89 हजार लाड़ली बहनों के खाते में 28 लाख 45 हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के अधिकारी द्वारा उपस्थित बहनो को प्रधानमंत्री सुरंक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के साथ साथ अटल पेशन योजना के माध्यम से वित्तिय प्रबंधन हेतु आवश्यक जानकारी दी गई कि कैसे योजना से प्राप्त राशि को बैक एफडी मे निवेश कर आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, प्राधिकरण दिलीप शाह, कलेक्टर गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पार्षद संतोष शाह के गरिमायम उपस्थित मे आयोजित हुआ। इस दौरान भारी संख्या मे लाडली बहने, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता जिला समन्वयक जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।