मध्यप्रदेश

बंगाल विजय की गूंज विजयराघवगढ़ विधानसभा तक, जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता की खुशी की गूंज

 

 

Related Articles

 

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र तक पहुची खुशी। जीत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जोरदार जश्न मनाया। नगर परिषद परिसर से लेकर नगर के प्रमुख चौराहों तक भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर ओर भारत माता के जयकारे और भाजपा की जीत के नारों से वातावरण गूंज उठा। मंडल अध्यक्षों जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस पल को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व दूरदर्शी सोच और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। और यही समर्पण आज विजय का कारण बना है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने जिले भर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद विकास और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा परिवार की यही एकजुटता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान ने भी सभी को बधाई देते हुए जित का राज बताया उन्होंने कहा की भाजपा एक संगठित पार्टी है हर कार्यकर्ता महनती है इमानदारी से कार्य करते हैं जिसका परिणाम आज सामने आया है। विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री राम सोनी ने भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मनाया गया यह जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह समर्पण और संगठन के प्रति अटूट विश्वास का जीवंत उदाहरण बन गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!