
*कलेक्टर के निर्देश – असफल बोरवेल और नलकूपों को करायें बंद* *सावधानी और सतर्कता बरतें अधिकारी* *सूखे कुएं, खुले बोर और ट्यूबवेल को बंद करने जिले मे लागू है प्रतिबंधात्मक आदेश* *खुले बोरवेल एवं नलकूप की सूचना 07622-220071 और 07622-220072 पर दें*
कटनी – हाल ही मे रीवा जिले में बोरवेल में मासूम बच्चे के गिरने की घटना के मद्देनजर कटनी जिला प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले में इस तरह की कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसलिए नगरीय निकायों, पंचायतों और राजस्व अधिकारियों को ऐहतियातन विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बीते साल 12 दिसंबर को जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र मे खुले हुए बोर और ट्यूबवैल को तत्काल ढ़ककर बंद करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था। साथ ही 2 अप्रैल 2023 को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मानव जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से सूखे कुॅये, बावड़ी और खुले बोर को बंद करने का आदेश जारी किया था

