

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर।17 दिसंबर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव गुसियारी एवं हालमुकाम जरैली कोठी बांदा निवासी सागरा उर्फ शहजादी पत्नी कल्लू खां ने मौदहा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका पति पुलिस विभाग में सेवारत है। घर के बाहर ड्यूटी करता है।गांव गुसियारी की कनीज फातमा पत्नी मुसीब खां हालमुकाम सिंधिया नगर दुर्ग, थाना-मोहन नगर प्रान्त-छत्तीसगढ़ उसकी पुत्री मुस्कान उर्फ गुड़िया को बदनाम कर रही है। गन्दी गन्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दे रही है। तथा उसकी बदनामी के मैसेज सोशल मीडिया व्हाट्सऐप ग्रुपों में भेज रही है जिससे पुत्री की समाज में बहुत बदनामी हो रहीं है। ऐसे में पीड़िता की पुत्री मुस्कान उर्फ गुड़िया मानसिक रूप से बहुत परेशान है। पुत्री की शादी दिनांक 25 नवंबर को थी। जिसमें फातमा ने शादी से पहले ही बड़ी बदनामी की है, जिससे लड़के पक्ष वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया था। काफी आरजू-मिन्नत करने के बाद किसी तरह शादी सम्पन्न हो सकी है। लगातार बदनाम करने से पुत्री के वैवाहिक जीवन में संकट उत्पन्न किया है। पीड़िता और उसके परिवार की सामाजिक छवि व आर्थिक हानि की है। परिवार मानसिक रूप से परेशान है। करीब एक वर्ष पहले कनीज फातमा व उसकी लड़की शिफा फातमा व इसका पुत्र मुसैफ खांन व इसका पति मुसीब खांन ने पीड़िता की पुत्री मुस्कान उर्फ गुड़िया की पर्सनल आडियो चैट व गन्दी फोटो ग्रुप में भेजकर बदनामी की थी। ताकि उसकी शादी न हो सके और उसे जान से मरवाने या मार देने देने की बराबर धमकी दे रहे हैं। सज्जन पुत्र स्व हकीम खान के द्वारा मेरी पुत्री को गन्दी गन्दी गलियां व जान से मारने की धमकियां व बदनामियां जैसे अपराधिक कृत किये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि आरोपी पक्ष ने एक सप्ताह पहले इस पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।अब दोनों ओर से मुकदमा दर्ज हो गया है।