A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक, मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

कोरबा : पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा हादसे का शिकार हो गए. सड़क हादसे में बाल-बाल पूर्व विधायक बचे. सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. घटना में मोहितराम केरकेट्टा को आंशिक चोटें आई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा की कार कटघोरा बायपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर लखनपुर के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. घटना के समय पूर्व विधायक केरकेट्टा गाड़ी में सवार थे. घटना में विधायक को मामूली चोटें आई है.

Related Articles

घटना के बाद केरकेट्टा दूसरी गाड़ी से अपने गृहग्राम पोलमी के लिए रवाना हुए. बतायाजा रहा है कि मोहितराम केरकेट्टा अपनी गाड़ी में बैठकर कोरबा से कटघोरा के रास्ते पाली की ओर जा रहे थे. तभी लखनपुर के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया और यह हादसा हो गया

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button