A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कलेक्‍टर ने सेवा सहकारी समिति नादनखेड़ी खरीदी केन्‍द्र का किया निरीक्षण

फसल तुलाई प्रक्रिया की जांच कराए जाने के दिए निर्देश

सेवा सहकारी समिति मर्यादित नादनखेड़ी श्री राम वेयर हाउस टीला रोड़ मुंगावली का गुरूवार को कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्राली दर ट्राली खुले में पड़े गेंहू को देखकर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने फसल तुलाई की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया की जांच कर पंचनामा बनवाए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए।

इस अवसर पर उपस्थित नायब तहसीलदार तथा पटवारी को उपार्जन कार्य की व्‍यवस्‍थाएं दुरूस्‍त किए जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने किसानों की संख्‍या एवं गेहूं खरीदी के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में बताया कि इस समिति में 172 किसानों द्वारा स्‍लॉट बुकिंग कराई गई है। अभी तक 20509 क्विंटल गेंहूं की खरीदी की जा चुकी है। उन्‍होंने एफ.ए.क्‍यू. गेंहू की गुणवत्‍ता जांच के संबंध में सर्वेयर से जानकारी ली। उन्‍होंने वेयर हाउस में उपस्थित कृषकों से पेयजल, छाया, बैठने, फसल तुलाई तथा भुगतान के संबंध में विस्‍तार से जानकारी ली।

समिति प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस जारी

निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह को उपार्जन केन्‍द्र पर फसल उपार्जन का कार्य नियमानुसार संधारित एवं व्‍यवस्थित न होने तथा किसानों को कम्‍प्‍यूटरीकृत पर्ची न दिए जाने संबंधी शिकायतों के संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button