

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।22 अप्रैल मौदहा क्षेत्र के गांव बम्हरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कौशल विकास मण्डल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से 200 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
संस्था के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। उन्होंने महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और “सशक्त महिला किसान – समृद्ध भारत” का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेती तथा आजीविका से जुड़ी नई जानकारियाँ प्राप्त कीं। संस्था से जुड़कर जिन लोगों का आजीविका संवर्धन हुआ है, उन्होंने अपने जीवन के विषय में आपबीती साझा की। महिला किसान सरोज जी ने गीत के माध्यम से समानता के लिए आवाज बुलंद की। महिलाओं के सम्मान में गौरक्षक लल्लू प्रसाद जी ने गीत के माध्यम से महिला समानता को उजागर किया। उपस्थित सभी महिलाओं को सशक्त बने हेतु प्रश्न उत्तर के माध्यम से लाभकारी एवं जागरूकता के लिए सवाल जवाब पूछे गए एवं जीतने वाली 5 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ उपस्थिति सभी महिलाओं को सम्मान के रूप में भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिओम सोनी डीडीएम नाबार्ड हमीरपुर, उपस्थित रहे। महिलाओं को बैंक एवं सरकारी योजनाओं के माध्यम से हक अधिकार की बात रखी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मो. मैफूज व रामलाल यादव उप निरीक्षक सिसोलर एवं महिला कांस्टेबल निशा यादव, हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह सभी ने भी महिलाओं के सम्मान में सशक्त और आत्मनिर्भर के लिए अपनी बात रखी । अंत में महिलाओं ने सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता दीपराज,अवधेश, अरविन्द,हरिओम,प्रदीप, द्रोण, श्रीचंद्र, विपिन, राजेश,प्रमोद,पुष्पेंद्र इत्यादि सभी उपस्थित रहे हैं।