

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। डेढ दशक बाद देश में होने जा रही जनगणना को लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय है। जिसको लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण नगरपालिका के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुआ दूसरी बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह शुरू होगा।
बताते चलें कि, अगले महीने से देश में जनगणना करने का अभियान शुरू किया जाएगा जिसको लेकर डोर टू डोर गणना, मकानों की मैपिंग सहित अन्य जानकारियां जुटाकर पोर्टल में अपलोड किया जाना है जिसको लेकर नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हाल में 20,21,22अप्रैल को पर्यवेक्षकों ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। हालांकि प्रशिक्षण की यह पहली बैच है. दूसरी बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।