A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :डेढ माह से मानसिक विक्षिप्त का सुराग नहीं, किशोर लापता 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र से एक किशोर लापता हो गया जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं कस्बे से एक मानसिक विक्षिप्त लगभग डेढ माह से लापता है जिसकी गुमशुदगी बांदा कोतवाली में दर्ज है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी बद्री प्रसाद पुत्र चुनूबाद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका नाती हिमांशु (17)पुत्र अनिल कुमार जो कक्षा ग्यारह का छात्र है बीते दो दिन से लापता है जिसकी काफी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है, पीडित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस निवासी लवकुश(22) पुत्र चंद्र भूषण बीते 24दिसम्बर 25की दोपहर बांदा के बाबूलाल चौराहा से लापता है जिसकी गुमशुदगी बांदा कोतवाली में दर्ज है। लवकुश मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!