A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती- अभय सिंह स्मारक प्रतियोगिता में श्रेया पांडे ने हासिल किया दूसरा स्थान

परशुरामपुर- बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने एवं उनका आकलन करने के उद्देश्य से ग्राम सभा के प्रधान द्वारा आयोजित अभय सिंह स्मारक प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में ग्राम बसेवा पांडे, जनपद बस्ती की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर गांव एवं परिवार का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने पर ग्राम सभा के प्रधान द्वारा श्रेया पांडे को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।
पुरस्कार मिलने के बाद श्रेया के माता-पिता एवं परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। परिवारजनों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए श्रेया की मेहनत और लगन की सराहना की।
इस अवसर पर श्रेया पांडे ने कहा कि,
“यह पुरस्कार मैं अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन की बदौलत प्राप्त कर पाई हूं। आगे भी मैं मेहनत करके अपने गांव और जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगी।”
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह बढ़ता है तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Show More
Back to top button