A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedनासिकमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

भुसावल में ‘राष्ट्र सेविका समिति’ द्वारा ‘शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव’

द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रक्षाताई खडसे उपस्थित

भुसावल – (अनिलकुमार पालीवाल)

Related Articles

‘हम करें राष्ट्र आराधन’ इस विचारधारा पर कार्यरत “राष्ट्र सेविका समिति” नामक अखिल भारतीय महिला संगठन को इस वर्ष 89 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। देशभर सहित विदेशों में भी शाखाओं के माध्यम से यह संगठन निरंतर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

इसी पृष्ठभूमि में रावेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत “राष्ट्र सेविका समिति” भुसावल शाखा की ओर से “शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव” का आयोजन अहिल्यादेवी कन्या विद्यालय, जामनेर रोड, भुसावल में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा ताई खडसे मुख्य अतिथि के रूप में तथा विभाग बौद्धिक प्रमुख श्रीमती अनिता ताई अनिल कुलकर्णी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं और उन्होंने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के आरंभ में सभी सेविका बहनों ने नगर में आकर्षक पथसंचलन (मार्च पास्ट) किया।

हिंदू संस्कृति में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। आसुरी वृत्तियों पर विजय प्राप्त कर समाज में सद्वृत्ति का प्रसार हो—इस उद्देश्य से यह उत्सव प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। महिलाओं में संगठन, शौर्य और आत्मविश्वास का विकास हो, ऐसे उपक्रमों की आवश्यकता है, ऐसा मत केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा ताई खडसे ने अपने मार्गदर्शन प्रसंगी व्यक्त किया।

इस अवसर पर भुसावल परिसर की सभी सेविका बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!