

श्री हाटकेश्वर मां दुर्गा पूजन उत्सव एव अखंड प्रसाद भंडारा संपन्न
श्याम सुंदर जायसवाल बाराणसी 87959 59310
वाराणसी चौक थाना क्षेत्र के राजा दरवाज स्थित हड़हा प्राचीन श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा पूजन उत्सव श्रद्धा उल्लास भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान पूर्वक स्थापित की गई मंदिर परिसर में श्री हाटकेश्वर महादेव जी प्राचीन शिवलिंग में विराजमान है जो अत्यंत पूजनीय और ऐतिहासिक माना जाता है इसी पवित्र स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक अखंड पूजा पाठ भजन कीर्तन और हवन का आयोजन हुआ महा अष्टमी के दिन विशेष हवन पूजन संपन्न किया गया विजयदशमी के पावन पर्व पर दिनांक 2 अक्टूबर गुरुवार को माता रानी की प्रतिमा का विधवक विसर्जन किया गया, इस मंदिर में वर्ष 2009 में नौ नव देवी की स्थापना की गई थी, नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्त श्रद्धालु नौ देवी की दर्शन करने के लिए आते हैं नियमित रूप से से पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होते है, नवरात्रि के विजयदशमी पर्व पर मां दुर्गा का विसर्जन किया गया, 4 अक्टूबर को श्री हाटकेश्वर मंदिर सुप्रभातम समिति की ओर से भव्य अखंड भंडारा का आयोजन किया गया भंडारे का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे से हुआ और देर रात्रि तक चलता रहा लगभग 10000 श्रद्धालुओ ने भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण कर और नौ देवी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया, इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्रीमती किरण यादव, मंदिर के पुजारी श्री रजनीकांत गुरु जी, राजेंद्र गुप्ता, (पप्पू ),मनोज यादव, मुरलीधर जायसवाल, श्याम जी यादव,सत्यनारायण गुप्ता (सत्तन), शिव गुप्ता सहित समिति के सभी पदाधिकारी समाजसेवी सम्मानित नागरिक और क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ,