A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर – वित्तीय अनियमितता में प्रधान प्रतिनिधि गए जेल

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र लोहरौली गांव के पूर्व प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि और रोजगार सेवक की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से वारंटी जारी किया गया था। इस मामले में डुमरियागंज पुलिस ने सोमवार प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जबकि तत्कालीन प्रधान और रोजगार सेवक फरार हैं। पुलिस के मुताबिक डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लोहरौली की ग्राम प्रधान विमला देवी पत्नी विजयपाल, रोजगार सेवक रामतवल चौधरी, तकनीकी सहायक लाल बहादुर मिश्र व प्रधान प्रतिनिधि विजय पाल पर वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान रहते हुए विकास कार्यों का के धन का दुरुपयोग और गबन किया था। जिसकी शिकायत गांव के ही संतराम चौधरी द्वारा न्यायालय में याचिका दायर करके किया गया था। इसके बाद मामले में न्यायालय ने उनके विरुद्ध नोटिस जारी किया। लेकिन नोटिस का जवाब न देने और न्यायालय में ना हाजिर होने के बाद न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

मामले में सोमवार को डुमरियागंज थाने की पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार राय ने बताया तीन आरोपी के नाम वारंट जारी हुआ है। इसमें प्रधान प्रतिनिधि विजय पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी दो आरोपी की तलाश जारी है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button