A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचित्तोरगढ़राजस्थान

आज निम्बाहैडा में राजपूत समाज ने किया भाजपा का विरोध प्रदर्शन

 

 

 

Related Articles

 

 

 

 

 

 

 

जौहर स्मृति संस्थान की उपाध्यक्षा के साथ अभद्रता पर आक्रोशित समाज

राजपूत समाज ने ईनाणी का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर-मोहन लाल

निंबाहेड़ा। घटनाक्रम चित्तौड़गढ़ स्थित एक निजी रिसोर्ट में गुरुवार को निजी चैनल द्वारा आयोजित हुई डिबेट में आमंत्रित किए गए जौहर स्मृति संस्थान के सदस्यों में संस्थान की उपाध्यक्षा निर्मला कवर के साथ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गोपाल ईनाणी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता पर राजपूत समाज जन आक्रोशित हो गए तथा निम्बाहैडा़ नगर में शुक्रवार को महाराणा प्रताप सर्कल पर समाज जनों ने भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गोपाल ईनाणी और केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी से राजकोट लोकसभा के उम्मीदवार पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया और भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए मांग की है कि पुरुषोत्तम रुपाला का टिकट कैंसिल कर किसी अन्य को चुनाव लड़ाया जाए, साथ ही चित्तौड़गढ़ के पार्षद गोपाल ईनाणी को तुरंत पार्टी से बर्खास्त किया जाए। साथ ही समाज द्वारा चेतावनी देते हुए बताया गया कि ऐसा नहीं किया गया तो समाज जनों द्वारा बड़े स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध मतदान करने को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। इसके साथ ही राजपूत समाज के युवाओं ने उपखंड अधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि चित्तौड़गढ़ पार्षद गोपाल ईनाणी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जावे।
इस दौरान मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष चंद्रदीप सिंह डोरिया, लक्ष्मण सिंह बडोली, सूर्य प्रकाश सिंह डोरिया, मोड़ सिंह कचरिया खेड़ी, समुंदर सिंह गुंदुसर, भानु प्रताप सिंह नाहरगढ, क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष दीपक सिंह बडोली, एडवोकेट रणजीत सिंह नरेला, एडवोकेट अरविंद पाल सिंह बडोली, जितेंद्र सिंह कदमाली, भवानी सिंह गागरोल, रणजीत सिंह बडोली, नेत्रपाल सिंह कोटरी खुर्द, कुलदीप सिंह झाला पालाखेड़ी, भंवर सिंह भावलिया , यशराज सिंह राणावत, विक्रम सिंह बासा, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह पंवार, रणवीर सिंह, भानु प्रताप सिंह दारू, चंद्रवीर सिंह कचोली, सूर्यप्रताप सिंह बेनीपुरिया, रतन सिंह भावलिया , सुरेंद्र सिंह राठौर, दशरथ सिंह शक्तावत विजय सिंह फलवा सहित कई समाज जन उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button