A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल बार्डर पर अलर्ट, सुरक्षा बल के जवानों ने किया मार्च

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल बार्डर पर अलर्ट, सुरक्षा बल के जवानों ने किया मार्च

हजारा /पीलीभीत । पीलीभीत जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए शासन प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। और भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सीमा पर निगहबानी बढ़ा दी है। इसी के मद्देनजर पूरनपुर नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने स्थानीय पुलिस फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स तथा एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से इंडो नेपाल सीमावर्ती गांवों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव तथा होली पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था को कायम रखने व असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर मय फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स तथा 49 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों के साथ पूरनपुर नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने संयुक्त रूप से इंडो नेपाल बार्डर के सीमावर्ती गांवों बाजारघाट, राघवपुरी, बमनपुर भागीरथ, टिल्ला नंबर चार तथा सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में फ्लैग मार्च किया। पुलिस फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स तथा एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर आमजन मानस में सुरक्षा का एहसास दिलाया। साथ ही लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में आगामी लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराये जाने का संदेश भी दिया। साथ ही क्षेत्र के प्रभावी व्यक्तियों से बातचीत कर कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा इंडो नेपाल सीमावर्ती गांवों से गुजरते हुए असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उक्त संयुक्त टीम ने भारत नेपाल बार्डर पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस फोर्स के साथ नायब तहसीलदार ने थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंदिया हजारा में भी फ्लैग मार्च किया।
इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव तथा आगे आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए थाना क्षेत्र में खासकर इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व चुनाव के दौरान भयमुक्त माहौल का निर्माण करने के उद्देश्य से 49 वीं वाहिनी एसएसबी व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों व मुख्य चौराहों में संयुक्त रूप पेट्रोलिंग की गई है। ताकि अपराध व अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार पूरनपुर ऋषि दीक्षित, थाना प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार, उपनिरीक्षक रविंद्रपाल सिंह समेत तमाम पुलिस के जवान, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तथा 49 वीं वाहिनी एसएसबी के जवान मौजूद रहे ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!