मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हत्या से आक्रोशित परिजनों ने टेहटा के पास एन एच 22 को जाम कर की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

हत्या से आक्रोशित परिजनों ने टेहटा के पास एन एच 22 को जाम कर की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
WhatsApp Facebook

हत्या से आक्रोशित परिजनों ने टेहटा के पास एन एच 22 को जाम कर की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

जहानाबाद। जिले में तीन सप्ताह पहले भतीजे और अब चाचा की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने टेहटा के पास एन एच 22 को जाम कर दिया और  अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस बीच एसपी ने भेलावर एस एच ओ को सस्पेंड कर दिया है. जिले के भेलावर थाना क्षेत्र में रविवार (07 जून) रात गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क पर शव को रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-22 को जाम कर दिया। निसरपुरा निवासी मुन्ना कुमार को रविवार (07 जून) की रात अपराधियों ने उस समय गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जब वे टेहटा बाजार से घर लौट रहे थे। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार (08 जून) को उनकी मौत हो गई। 

परिजनों का आरोप है कि मुन्ना कुमार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और इसकी सूचना कई बार भेलावर थाना को दी गई थी। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजन अनुज कुमार ने बताया कि 15 मई को मुन्ना कुमार के भतीजे शिवम कुमार के साथ गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल शिवम की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि मुन्ना कुमार इसी मामले में पैरवी कर रहे थे और आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास कर रहे थे। इसी कारण उन्हें लगातार केस वापस लेने की धमकियां दी जा रही थीं। अगर पुलिस ने धमकियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते कार्रवाई की होती तो आज यह घटना नहीं होती।

इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसपी अपराजित लोहान समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि पूर्व के मामले को लेकर यह घटना हुई है और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले भेलावर थाना के थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एसपी के आश्वासन के बाद पटना-गया एनएच-22 से जाम हटा दिया गया।