A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामवन रामलीला मंचन- सीता हरण राम जी का सीता के वियोग में विलाप,सबरी राम संवाद हुआ

कामवन रामलीला मंचन- सीता हरण राम जी का सीता के वियोग में विलाप,सबरी राम संवाद हुआ

मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दसवें दिन रावण सूर्पणखा संवाद रावण मारीच वार्ता सीता हरण राम जी का सीता के वियोग में विलाप सबरी राम संवाद राम हनुमान मिलन एवं राम जी की सुग्रीव से मित्रता के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया । इस अवसर पर रावण के रूप में मुकेश शर्मा शूर्पणखा के रूप में अशोक सोनी राम के रूप में भुवनेश्वर सीता के रूप में गोविंद एवं लक्ष्मण के रूप में इशांत शर्मा के अभिनय को बहुत सराहा गया । जटायु ग्रुप में हजारी आर्य शबरी के रूप में ओमकार बजाज मारीच के रूप में विशाल सोनी एवं रावण के मंत्री के रूप में गिरधर शर्मा तेजा सैनी तथा सुग्रीव के रूप में प्रदीप हनुमान जी के रूप में कुमार विक्रम शर्मा जामवंत के रूप में पवन सोनी आदि की भूमिकाओं को लोगों को बहुत पसंद किया । रामलीला मंचन से पूर्व रामलीला के व्यवस्थापक गोपाल चौधरी एवं नगर से पधारी रामलीला समिति के महानुभावों ने राम लक्ष्मण जानकी की आरती उतार कर रामलीला का शुभारंभ किया। उसके बाद कामवन रामलीला समिति के स्वागत अध्यक्ष मनोज सिंघल ,सचिन जैन ,संयोजक प्रदीप गोयल एवं सोनू चौबिया ने आगंतुकों का उत्तरीय पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया । रामलीला के कथा व्यास विजय कृष्ण शर्मा पात्र प्रधान एवं निदेशक डॉ भगवान मकरंद सह पात्र प्रधान अरुण पाराशर एवं सह कथा व्यास प्रियांशु शर्मा की भूमिकाओं को बहुत सराहा गया । वहीं दृश्य संयोजक शंकर लाल शर्मा एवं साथ सज्जा प्रभारी संतोष सेन की साज सज्जा ने रामलीला को ऊंचाइयां प्रदान की।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!