

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। राज्य आनंद संस्थान एवं जन अभियान परिषद द्वारा गंधवानी जनपद सभागृह में बुधवार को आयोजित अल्पविराम कार्यशाला में उक्त विचार जनपद पंचायत गंधवानी की सीईओ राधा डाबर ने रखे। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से काम के दौरान कुछ समय शांत रहकर अल्पविराम करने की बात भी कही।

जिला संपर्क डाक्टर दिनेश कश्यप ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए अल्पविराम कार्यशाला बहुत उपयोगी है और नियमित अंतराल पर इसका आयोजन किया जाना चाहिए।
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक दयाराम मुवेल ने कहा कि शांति की शक्ति से हर समस्या का समाधान संभव है इसलिए हर व्यक्ति को इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गणेश कानडे, पप्पू यादव एवं डॉक्टर दिनेश कश्यप, जिला संपर्क एवं मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
आनंद की ओर सत्र डाक्टर दिनेश कश्यप ने लिया। राज्य आनंद संस्थान का परिचय वीडियो दिखाया गया। जीवन के लेखा जोखा टूल्स के माध्यम से जीवन का हिसाब किताब मास्टर ट्रेनर गणेश कनाडे द्वारा लिया गया। जिसमे मदद और दुख संबंधी चार प्रश्न दिए गए। जीवन मदद करने वालो की सूची तैयार कराई गई ओर उनके प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखने, जरूरतमंदो के प्रति मदद का भाव रखने, दुःख पहुंचाने वालो को माफ करने और जिन्हें दुख पहुंचाया हो उनसे माफी मांग लेने से अनावश्यक तनाव खत्म होने, आनंद की अनुभूति होने की विधि बताई गई।
प्रतिभागियों ने अपने जीवन की घटनाएं शेयर की। मेरे रिश्ते सत्र मास्टर ट्रेनर पप्पू यादव ने लिया। इसमें बिगड़े रिश्तों को मधुर बनाने की तरकीब बताई गई। संपर्क सुधार और दिशा सत्र में मौन रहकर स्वयं से जुड़ने भीतर की आवाज पर स्वयं में बदलाव लाकर अपने जीवन को सही दिशा में जीने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा, राजस्व विभाग पुलिस एवं सहित अन्य विभागो के 70 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संचालन जनपद पंचायत गंधवानी के पंचायत इंस्पेक्टर गोविंद सिंग निगवाल ने किया। कार्यशाला में प्रमोद लोधी, गौरा मंडलोई, ज्योति मंडलोई,राजेश गेहलोद, ज्योति बाला डावर सूरज सब इंस्पेक्टर पुलिस मांगीलाल बरिया, द्वारका सिंग बैंस, संजय पटवारी, चत्तरसिह वास्केल, करणसिंह सोलंकी आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
